सार्वजनिक निर्माण विभाग का अधिशासी अभियंता 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
86
Public Works Department Executive Engineer Arrested for Accepting a Bribe of ₹25,000
Public Works Department Executive Engineer Arrested for Accepting a Bribe of ₹25,000

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अलवर प्रथम टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशाषी अभियंता (टीए) कृष्ण अवतार गुप्ता को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके बड़े भाई के पुत्र के नाम से एचपीसीएल का पेट्रोल पंप लक्ष्मणगढ़ रोड स्टेट हाईवे-44 स्थित ग्राम बरखेड़ा में स्थापित करने के लिए एलओआई जारी हुआ है। पेट्रोल पंप के लिए एनओसी जारी करने के एवज में आरोपित अधिकारी द्वारा 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान एक मई को यह पुष्टि हुई कि आरोपित ने पहले 10 हजार रुपये ले लिए थे और शेष 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाकर कार्रवाई की।

भुवन भूषण (उप महानिरीक्षक पुलिस) के सुपरविजन में एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी उप अधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपित कृष्ण अवतार गुप्ता को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

एसीबी द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here