नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघिन चमेली के नवजात शावक की मौत

0
79
Good News from Nahargarh Biological Park: Female Tiger Chameli Gives Birth to a Cub
Good News from Nahargarh Biological Park: Female Tiger Chameli Gives Birth to a Cub

जयपुर। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघिन ‘चमेली’ द्वारा जन्मे नवजात शावक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शावक का जन्म 3 मई को प्रातः हुआ था, लेकिन जन्म के तुरंत बाद उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक पाई गई।

वन विभाग के अनुसार शावक की गंभीर हालत को देखते हुए पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर उसे तत्काल वन्यजीव चिकित्सालय की नियोनेटल यूनिट में शिफ्ट कर गहन उपचार शुरू किया गया। पशु चिकित्सकों ने शावक को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
नियमों के तहत शावक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे उसकी मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

वन विभाग और चिड़ियाघर प्रशासन ने इस घटना पर दुःख जताया है। वहीं बाघिन ‘चमेली’ पूरी तरह स्वस्थ है और चिकित्सकों की निगरानी में रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here