स्वास्थ्य शिविर: सही आहार से रोगों से बचाव संभव

0
142
Health Camp: Prevention of Diseases is Possible Through a Proper Diet
Health Camp: Prevention of Diseases is Possible Through a Proper Diet

जयपुर। किरण पथ मानसरोवर के श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र में आयोजित पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन बुधवार को स्वास्थ्य साधको ने प्राकृतिक आहार ग्रहण किया। सुबह वनौषधि युक्त धूम्र के वातावरण में योग- प्राणायाम का अभ्यास किया।

यज्ञोपैथी विशेषज्ञ सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि हरी पत्तियों, फलों, हरी सब्जियों, विभिन्न प्रकार के बीजों का प्राकृतिक रूप में सेवन कर न केवल हम स्वस्थ रह सकते है, वरन पुराने रोगों को भी ठीक किया जा सकता है।

इस सूत्र को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य साधकों ने हरी पत्तियों का रस, मौसमी फलों, मौसमी सब्जियों, कद्दू अलसी, तिल के बीज का सेवन किया। शिविर के बाद साधकों ने घर पर भी सात्विक आहार लिया। साधकों ने संकल्प लिया कि वे तली हुई वस्तुओं, पैक्ड फूड, रिफाइंड ऑयल, चीनी का न्यूनतम उपयोग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here