21 मई से निकलेगी 30वीं वैष्णोदेवी पदयात्रा

0
110
The 30th Vaishno Devi Foot Pilgrimage will commence on May 21.
The 30th Vaishno Devi Foot Pilgrimage will commence on May 21.

जयपुर। जय मां वैष्णोदेवी सेवा समिति सांगानेर की ओर से 30वीं विशाल वैष्णोदेवी पदयात्रा का आयोजन 21 मई 2026 से किया जाएगा। 28 दिवसीय यह पदयात्रा जयपुर से वैष्णोधाम कटरा तक निकाली जाएगी। समिति के संस्थापक नारायण राजोरिया ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ गुरुवार (21 मई) को सुबह 11:15 बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।

इस पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन बुधवार (6 मई) को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनीषा सिंह, फैशन डिजाइनर हंसा राठौड़ (श्रीपा) और एडवोकेट दिनेश कुमावत ने किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक गोपाल माली, संस्थापक नारायण लाल राजोरिया, कमल डोरवाल, नौरतन कुमावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्थापक नारायण राजोरिया ने बताया कि पूरी 28 दिवसीय पदयात्रा के दौरान रामधुनी का आयोजन लगातार किया जाएगा। इसके साथ ही पदयात्रियों के लिए नाश्ता, पानी और भोजन की व्यवस्था समिति की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पदयात्रा में शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here