एआईजीईटीओए राजस्थान की 5वीं सर्किल कॉन्फ्रेंस में हुई नई कार्यकारिणी घोषित

0
64

जयपुर। ऑल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियर्स एंड टेलीकॉम ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईजीईटीओए) राजस्थान चैप्टर की 5वीं सर्किल कॉन्फ्रेंस एवं वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दूरसंचार कर्मचारियों के हितों, संगठन को मजबूत बनाने और बीएसएनएल के सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान टेलीकॉम सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय रहे। विशिष्ट अतिथियों में गोविंद सिंघल, एआईजीईटीओए मुख्यालय से सुनील गौतम तथा कमलेश देव उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार शर्मा ने किया।

कार्यक्रम संचालन प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विजय कुमार को सर्किल प्रेसिडेंट (सीपी), प्रवीण कुमार शर्मा को सर्किल सेक्रेटरी (सीएस) तथा राजीव जैन को सर्किल फाइनेंस सेक्रेटरी (सीएफएस) नियुक्त किया गया। वहीं रेखा शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट-1 और राकेश पायल को वाइस प्रेसिडेंट-2 बनाया गया।
सहायक सर्किल सचिव (एसीएस) पद पर वंश खन्ना, आर.डी. मीणा, श्याम सुंदर सैनी, दिनेश नागर, विजय सिंह भाटी और दिनेश मेघवाल को मनोनीत किया गया।

इसके अलावा पी.एन. शर्मा को चीफ मेंटर, नरेंद्र सिंह राठौड़ को संगठन सचिव-1, लोकेन्द्र गुप्ता को संगठन सचिव-2 और अक्षय कुमार मीणा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और बीएसएनएल को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here