जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में कुछ युवक पैसों के लेनदेन को लेकर लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड पड़े। मारपीट होती देख राहगीरों ने वीड़ियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जिसके बाद पुलिस ने डेयरी संचालक की शिकायत पर कुछ नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया 7 मई को आवासीय स्कीम में स्थित कुछ नकाबपोश बदमाशों ने डेयरी पर फोडफोड की और लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ पड़े। जिसके बाद डेयरी संचालक ने बीचबचाव कर नकाबपोश बदमाशों से झगड़ा नहीं करने के लिए समझाईश की तो बदमाशों ने डेयरी में भी तोड़फोड कर दी।
बताया जा रहा है कि युवक और डेयरी संचालक के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी। युवक चाय पीने के लिए डेयरी पर आते थे। दो दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर अन्य लोगों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए है।



















