धूमधाम से मनाया तप कल्याणक महोत्सव, आज केवलज्ञान कल्याणक

0
120

जयपुर। मुहाना मण्डी रोड स्थित प्लेटिनम ग्रीन्स सोसाइटी के नव निर्मित श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आचार्य सुन्दर सागर महाराज ससंघ एवं आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में हुई धार्मिक क्रियाओं ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

अध्यक्ष सुभाष गुप्ता एवं मंत्री विशाल जैन मुल्तान ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य मनोज जैन के निर्देशन में प्रात: जिनेन्द्र दर्शन, अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ तप कल्याणक की क्रियाएं प्रारंभ हुईं।

धर्मसभा में आचार्य सुन्दर सागर महाराज ने कहा कि जहां पुण्य होता है वहां सौधर्म इन्द्र का आसन कम्पायमान हो उठता है। तीर्थंकरों का जन्म तीनों लोकों में आनंद का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पंचकल्याणक कोई नाटक नहीं बल्कि आगम अनुरूप विधि विधान है। सत्य को जानना है तो आगम से परिचित होना आवश्यक है।

इस अवसर पर विशाल-नीतू जैन मुल्तान, अनुज-ईशा, डॉ. अंजली-सिद्धार्थ, डॉ. प्रियल-ऋषभ एवं गर्व जैन मुल्तान परिवार ने पाद पक्षालन एवं जिनवाणी भेंट का पुण्यार्जन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here