नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस करेंगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

0
53

जयपुर। नीट परीक्षा 2026 के कथित पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस बुधवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर सभी जिला कांग्रेस कमेटियां जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एनटीए को भंग करने की मांग उठाएंगी।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होने से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अब तक एजेंसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और न ही परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों की मेहनत पर पानी फिर रहा है और युवाओं का प्रतियोगी परीक्षाओं से भरोसा उठता जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य संकट में है।

चतुर्वेदी ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा एनटीए को तत्काल भंग करने की मांग की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here