दुपहिया वाहन चुराने वाले संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

0
48
Organized Two-Wheeler Theft Gang Busted
Organized Two-Wheeler Theft Gang Busted

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और तीन अन्य वाहन बरामद किए गए हैं। इस गिरोह के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि मानसरोवर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर संगठित गिरोह का सरगना शातिर बदमाश आकाश सैन (21) निवासी सांगानेर,सोनू कुमार (22) निवासी मुहाना जयपुर और राहुल मीणा (20) निवासी चाकसू जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक मोटरसाइकिल और तीन अन्य वाहन (कुल 4 वाहन) बरामद कर लिए हैं। आरोपित आकाश सैन के खिलाफ पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के करीब 10 मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की लत और मौज-मस्ती के शौक को पूरा करने के लिए सुनसान इलाकों और सार्वजनिक पार्किंग से दुपहिया वाहन चुराते थे। गिरोह के सदस्य मास्टर चाबी का उपयोग कर लॉक तोड़ते और चंद मिनटों में वाहन लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस अब इनसे जयपुर के अन्य इलाकों में हुई वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here