श्री अमरापुर बाल संस्कार शिविर आज से: बच्चों को मिलेंगे संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान

0
43
Shri Amrapur Children's Values ​​Camp Begins Today
Shri Amrapur Children's Values ​​Camp Begins Today

जयपुर। श्री अमरापुर स्थान जयपुर में रविवार से पंद्रह दिवसीय “अमरापुर बाल संस्कार शिविर” का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें 5 से 20 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे।

शिविर के लिए पंजीयन प्रक्रिया 16 और 17 मई को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रखी गई है। शिविर में संत-महात्माओं एवं वेदाचार्य जितेन्द्र दाधीच सहित अनुभवी अध्यापक बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा देंगे।

शिविर में योग, सूर्य नमस्कार, प्रार्थना, भोजन मंत्र, स्नान मंत्र, हनुमान चालीसा, गुरु प्रार्थना, आध्यात्मिक भक्ति ज्ञान, चरित्र निर्माण और सनातन संस्कृति से जुड़ी शिक्षाएं दी जाएंगी। साथ ही बच्चों में सकारात्मक सोच और सेवा भाव विकसित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

श्री अमरापुर स्थान जयपुर के स्वामी मोहन प्रकाश जी महाराज ने बताया कि शिविर नियमानुसार संचालित होगा और सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। शिविर में उपयोग होने वाली पाठ्य सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। शिविर समापन पर प्रतिभावान बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here