जयपुर। राजस्थान प्रदेश किसान कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं रायसिंहनगर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान हरजिंद्र सिंह बराड़ ने रविवार को राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से जयपुर में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बराड़ ने नई जिम्मेदारी के लिए पायलट का आभार जताया।
मुलाकात के दौरान हरजिंद्र सिंह बराड़ ने सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने फूलों का बुके भेंट किया। इसके साथ ही सिख परंपरा के अनुसार सिरोपा पहनाकर और किरपाण भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्रीगंगानगर जिले से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी जयपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हरजिंद्र सिंह बराड़ को दिए जाने पर प्रसन्नता जताई और कांग्रेस आलाकमान एवं सचिन पायलट के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भी सचिन पायलट को सिरोपा पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर खुशी जताई। इस दौरान बलदेव सिंह बराड़, सुखजीत सिंह, गुरपाल सिंह, निशान सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह बैंस, गुरप्रीत सिंह गिल, यशजोत सिंह बैंस, जगजीत सिंह, गुरमनजोत सिंह, जगजीत सिंह गोलूवाला और राजेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरजिंद्र सिंह बराड़ ने कहा कि वे किसानों के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने किसान कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा जताया।



















