मोती डूंगरी गणेश मंदिर से श्रद्धालुओं का जत्था चारधाम यात्रा के लिए रवाना

0
38
A group of devotees departs from the Moti Dungri Ganesh Temple for the Char Dham Yatra.
A group of devotees departs from the Moti Dungri Ganesh Temple for the Char Dham Yatra.

जयपुर। मोती डूंगरी गणेश मंदिर से शनिवार सुबह चौहान परिवार मित्र मंडल की ओर से चारधाम यात्रा रवाना हुई। शनिवार सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं का जत्था विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बस द्वारा यात्रा के लिए निकला। श्रद्धालु देश और प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और अच्छे मानसून की कामना के साथ चारधाम यात्रा के लिए उत्साह के साथ रवाना हुए।

यात्रा आयोजक दिनेश चौहान ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश और प्रदेश में सकारात्मक वातावरण तथा खुशहाली की प्रार्थना करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश की परिस्थितियों को मजबूत बनाने तथा लोगों के जीवन में सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए भगवान से विशेष अरदास लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। दो सप्ताह तक चलने वाली यह यात्रा बस द्वारा आयोजित की गई है। यात्रा रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here