एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने अपने Q4 FY26 के नतीजे घोषित किए

0
54
LG Electronics India Limited has announced its Q4 FY26 results.

नई दिल्ली। भारत के अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (एलजीई इंडिया) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की। इस तिमाही में, एलजीई इंडिया ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया – Q4 FY26 में संचालन से ₹80.54 बिलियन का राजस्व प्राप्त किया, जबकि Q4 FY25 में यह ₹74.48 बिलियन था। साथ ही, Q4 FY26 में एबिटडा मार्जिन 11.7% रहा।

यह मजबूत तिमाही प्रदर्शन सभी श्रेणियों में व्यापक मांग में हुए सुधार और लार्ज-पैनल टीवी, फ्रेंच-डोर रेफ्रिजरेटर, फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन और 5-स्टार रेटेड एयर कंडीशनर के नेतृत्व में प्रीमियम उत्पादों की निरंतर बढ़ती मांग से प्रेरित था। कंपनी ने मेक-इन-इंडिया, मेक-फॉर-इंडिया और मेक-इंडिया-ग्लोबल की अपनी तीन-स्तंभ रणनीति पर काम करते हुए प्रमुख उत्पाद श्रेणियों में अपना बाजार नेतृत्व बनाए रखा। रुपये के मूल्यह्रास और कमोडिटी की उच्च कीमतों के कारण साल-दर-साल एबिटडा मार्जिन प्रभावित हुआ। हालांकि, कंपनी लागत अनुशासन, स्थानीयकरण और परिचालन दक्षता पर ध्यान केंद्रित करते हुए मार्जिन में सुधार के प्रति आशान्वित है।

बी टू बी सेगमेंट, इंफॉर्मेशन डिस्प्ले बिजनेस ने Q4 FY26 में मजबूत वृद्धि दर्ज की। एचवीएसी सेगमेंट में, एलजीई इंडिया रणनीतिक रूप से वेरिएबल रेफ्रिजरेंट फ्लो और कैसेट एसी सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। विशेष रूप से, एलजीई इंडिया के उन्नत एचवीएसी समाधान अब हाल ही में उद्घाटन किए गए प्रतिष्ठित सेवा तीर्थ, प्रधानमंत्री कार्यालय भवन में काम कर रहे हैं।

इस शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, होंग जू जियोन ने कहा,”मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने Q4 FY26 में अपना अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया है, जो हमारे ब्रांड की मजबूती और हमारे बिजनेस मॉडल के लचीलता का प्रमाण है।

एक जटिल वैश्विक माहौल के बावजूद, एलजीई इंडिया ग्राहक-केंद्रित, चुस्त और विकास-उन्मुख बनी हुई है। हम संतुलित कदमों और प्रीमियम उत्पादों में निरंतर निवेश के साथ इन व्यापक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एलजीई इंडिया इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए अच्छी स्थिति में है।

हमारे तीन रणनीतिक स्तंभ मेक-इन-इंडिया, मेक-फॉर-इंडिया और मेक-इंडिया-ग्लोबल सक्रिय रूप से हमारे व्यवसाय को आकार दे रहे हैं। हमारी नई एसेंशियल सीरीज़ रेंज न केवल भारत में विकास को गति दे रही है बल्कि अब FY27 में 22 देशों में निर्यात भी की जाएगी। भारत की संरचनात्मक विकास की कहानी बरकरार है, और हम आने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त और अच्छी स्थिति में हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here