पूर्णिमा पर श्री श्याम गो सेवा परिवार ने किया पांच हजार लोगों को मिल्क रोज का वितरण

0
74

जयपुर। ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी को देखते हुए श्री श्याम गो सेवा परिवार समिति के तत्वावधान में रविवार को पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। समिति द्वारा श्रद्धालुओं, राहगीरों और आमजन के लिए ठंडे मिल्क रोज का वितरण किया गया, जिसे पीकर लोगों को इस तपती गर्मी में खासी राहत मिली।

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर एवं रामचंद चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव श्री खाटू श्याम बाबा को विधिवत भोग अर्पित कर और विशेष आरती के साथ की गई। इसके बाद राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप मिल्क रोज बांटना शुरू हुआ। दोपहर तक चले इस आयोजन में करीब साढ़े चार से पांच हजार लोगों ने मिल्क रोज ग्रहण किया। ठंडे दूध के वितरण के दौरान भक्तों के उत्साह से पूरा वातावरण “हारे के सहारे की जय” और खाटू श्याम बाबा के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।

पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर आयोजित सेवा कार्य में समिति के सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा और सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर समिति के रमेश चंद्र मेवाड़, हनुमान सहाय, अरुण शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, रामुदान चारण, अशोक प्रजापत, भंवरलाल, रामफूल, कन्हैया लाल लुगरिया, राशिद, विष्णु शर्मा, आजाद, सुनील कुमावत, किशोर लाल और गणेश नारायण समेत समिति के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुस्तैद रहे।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने समिति की इस सराहनीय पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी या शीतल पेय पिलाना ही सच्ची गो-सेवा और मानव-सेवा है। बाबा श्याम की कृपा से समिति द्वारा ऐसे परोपकारी कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here