पुलिस की दबिश में अवैध स्पा सेंटरों से नौ लोग गिरफ्तार

0
34

जयपुर। श्याम नगर थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन स्पा सेंटरों पर औचक दबिश दी। इस दौरान नियमों की अवहेलना और संदिग्ध गतिविधियों के चलते मैनेजर सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें तीन ग्राहक भी शामिल हैं।

जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) द्वारा जारी आदेश (क्रमांक 169) के तहत स्पा सेंटरों के संचालन में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी आदेश की अवहेलना की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) ललित किशोर शर्मा के निर्देशन एवं एसीपी (सोडाला) सुनील प्रसाद शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। श्यामनगर थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक साथ कई स्पा सेंटरों पर दबिश दी, जहां अनियमितताएं पाई गईं।

पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को दस्तयाब कर धारा 126 एवं 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा सेंटरों को सील करने के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मैनेजर सहित ये शामिल हैं— केशव सोनी (30), संजय (25), अनिल कुमार (30), जगतसिंह (20), जोगेन्द्र कुमार (31), आशिष बांगडवा (21), विनोद कुमार (40), रौनक सैन (19) और तिमिर कांवत (19)।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी संस्थान के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here