स्पा और मसाज पार्लरों पर रेड मार किया चालीस युवक-युवतियों को गिरफ्तार

0
36
Raids Conducted on Spas and Massage Parlors; 40 Young Men and Women Arrested
Raids Conducted on Spas and Massage Parlors; 40 Young Men and Women Arrested

जयपुर। राजधानी के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में स्पा और मसाज पार्लरों की आड़ में संचालित संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिवसीय विशेष अभियान में 40 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं और गाइडलाइन उल्लंघन भी सामने आए हैं।

थानाधिकारी महेश चंद्र गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटर्स और मसाज पार्लरों पर मंगलवार को सघन जांच और छापेमारी की। पुलिस को लंबे समय से कुछ स्पा सेंटर्स में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने विशेष निगरानी रखकर यह कार्रवाई की।
जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में प्रशासन और पुलिस द्वारा निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों की पालना नहीं किए जाने के तथ्य सामने आए। पुलिस ने मौके से 40 युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया तथा संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए हैं।

थानाधिकारी महेश चंद्र गुर्जर ने बताया कि कई स्पा और मसाज पार्लर संचालक निर्धारित गाइडलाइन की अवहेलना कर रहे थे। ऐसे संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिन प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितताएं और संदिग्ध गतिविधियां पाई गई हैं, उनके संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस अब गिरफ्तार लोगों और पार्लर संचालकों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here