कर्मचारी महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने पुरुषोत्तम कुम्भज

0
63

जयपुर। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) के प्रदेश अधिवेशन में नर्सिंग शिक्षक नेता एवं शिक्षाविद् पुरुषोत्तम कुम्भज को महासंघ का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। उनके मनोनयन पर कर्मचारी संगठनों एवं नर्सिंग शिक्षक संवर्ग में खुशी की लहर है।

प्रदेश अधिवेशन में राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री विजय बघेला, मंत्री कैलाश शर्मा, राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी तथा राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कुम्भज को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वर्तमान में पुरुषोत्तम कुम्भज नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। छात्र जीवन से ही सामाजिक एवं कर्मचारी हितों के मुद्दों पर सक्रिय रहे कुम्भज वर्तमान में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं।

मनोनयन के बाद कुम्भज ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारी हितों की रक्षा, सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान तथा कर्मचारी कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कर्मचारी संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाने और विभिन्न संवर्गों की लंबित मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने का भी संकल्प व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति पर नर्सिंग शिक्षक समुदाय, कर्मचारी संगठनों तथा सहयोगियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे कर्मचारी हितों के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here