प्रदेशभर के मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए होगी विशेष पूजा-अर्चना: बीजेपी

0
34

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के 12 वर्ष अनवरत राष्ट्र सेवा को समर्पित किए। ऐसे में प्रदेशभर में विभिन्न जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत 10 जून बुधवार को राजस्थान के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। बगड़ी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जयपुर स्थित झारखण्ड महादेव मंदिर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार गोविंद देव मंदिर में प्रात: 8 बजे पूजा अर्चना करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि इस दौरान पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे। देश के 140 करोड़ नागरिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे प्रधानमंत्री मोदी को ईश्वर दीर्घायु प्रदान करें, इसी भावना के साथ प्रदेशभर में यह पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी स्वयं, जिला प्रभारी जयपुर प्रभूलाल सैनी, प्रदेश कार्यालय सचिव मुकेश पारीक गणेश मंदिर मोती डूंगरी में पूजा अर्चना करेंगे।

वहीं झारखण्ड महादेव मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री डॉ अपूर्वा सिंह, गोविंद देव जी मंदिर में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, श्रीरामचन्द्र जी का मंदिर बडी चौपड पर प्रदेश महामंत्री डॉ ​मिथिलेश गौतम, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष डॉ श्याम अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, मदन प्रजापत, जयपुर के ब्रज निधि जी मंदिर में राज्य धरोवर प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, प्रदेश कार्यालय सह सचिव भवानी शंकर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी हीरेंद्र कौशिक तथा जयपुर के नहर के गणेश जी मंदिर में प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, जिला प्रभारी जयपुर दक्षिण केडी बाबर पूजा अर्चना करेंगे। जयपुर के अलावा प्रदेशभर में भाजपा पदाधिकारी विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन 12 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

बगड़ी ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसके साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने तथा उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में संगोष्ठियों एवं सेमिनारों का आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर चल रहे कार्यक्रम 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक जारी रहेंगे। पार्टी के सभी सांसद, विधायक, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं और जनता के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here