दो दिवसीय महाकुंभ में जुटेंगे प्रदेशभर के टेंट कारोबारी

0
35
Tent entrepreneurs from across the state will gather for a two-day mega-conclave.
Tent entrepreneurs from across the state will gather for a two-day mega-conclave.

जयपुर। टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन राजस्थान की ओर से द्वितीय वार्षिक सेमिनार एवं प्रदर्शनी का आयोजन 1 और 2 अक्टूबर को खाटूश्यामजी स्थित वृन्दावन धाम धर्मशाला में किया जाएगा। आयोजन को लेकर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने किया।

आयोजन समिति के प्रभारी मुकेश कुमावत ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में प्रदेशभर से टेंट व्यवसायी शामिल होंगे। 1 अक्टूबर को संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। इसके बाद सेमिनार एवं प्रदर्शनी, अतिथि सम्मान समारोह, व्यापारिक संगोष्ठी, जीएसटी एवं एमएसएमई कार्यशाला, हाई टी, रात्रि भोज और सांस्कृतिक संध्या सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

2 अक्टूबर को सुबह खाटू श्याम बाबा के सामूहिक दर्शन होंगे। इसके बाद व्यापारिक उत्थान एवं प्रगति संगोष्ठी आयोजित की जाएगी तथा बाबा श्याम की भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन दोपहर में किया जाएगा।

संगठन ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों से 28 सितंबर 2026 तक पंजीयन कराने की अपील की है। संगठन अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, महासचिव ऋषि राज माथुर और कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने प्रदेशभर के टेंट व्यवसायियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here