श्री जगद्गुरु आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

0
28

जयपुर। गोविंद देवजी मंदिर के पास स्थित श्री जगद्गुरु आश्रम में शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कथा के पहले दिन व्यासपीठ से विद्या सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा के महिमा और महात्म्य का रसास्वादन कराया।

यह कथा आगामी 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।आश्रम के महंत अक्षयानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व गोविंद देवजी मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल श्री जगद्गुरु आश्रम पहुंची, जहां दीप प्रज्ज्वलन के साथ कथा महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ।

कथा के प्रथम दिन आश्रम मंत्री पवन पारीक, कोषाध्यक्ष अजय गोयल, ट्रस्टी चंद्र महेश झालानी, जुगल किशोर गुप्ता और गोविंद खारवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने श्रीमद्भागवत जी की महाआरती उतारी।

आश्रम के आचार्य पं. गणपति दैवज्ञ और पं. जितेंद्र रतूड़ी ने बताया कि पितृ पक्ष के दौरान श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना पितरों की शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक साधना से जुड़ा हुआ है। पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सातों दिन कथा सुनना अत्यंत फलदायी माना गया है। उन्होंने बताया कि आश्रम की ओर से किसी भी धर्मावलंबी के लिए संकल्प लेकर सातों दिन कथा सुनने की विशेष निशुल्क व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here