376 ट्रोमाडोल कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

0
33
Youth arrested with 376 Tramadol capsules.
Youth arrested with 376 Tramadol capsules.

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले की अमरसर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 376 प्रतिबंधित ट्रोमाडोल कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली दवाओं के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन 188 ग्राम बताया गया है।

पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद ने बताया कि अमरसर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 376 प्रतिबंधित ट्रोमाडोल कैप्सूल के साथ दिनेश कुमार उर्फ धोलू (20) निवासी अमरसर जिला जयपुर को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी कमल सिंह के नेतृत्व में अमरसर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) की ओर से क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड धवली स्थित सरकारी स्कूल के आगे एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर उसे रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से 376 ट्रोमाडोल कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस द्वारा लाइसेंस अथवा वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने कैप्सूल और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित आरोपी दिनेश कुमार उर्फ धोलू को गिरफ्तार कर लिया। अब बरामद नशीली दवाओं के स्रोत, सप्लाई चैन और इससे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटे हैं।

इस कार्रवाई में डीएसटी के सहायक उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, रामनिवास सहित थाना पुलिस और जिला विशेष टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here