दो साल से फरार 2 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

0
79
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। बस्सी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी लक्ष्मी सुथार के निर्देशन में बस्सी थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दानसिंह उर्फ दानी गुर्जर (26) पुत्र स्वर्गीय बंशो गुर्जर निवासी बेरू गांव, थाना सीकरी, जिला डीग है। आरोपी एनडीपीएस मामले में वांछित होने के बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹2 हजार का इनाम घोषित था।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर लगातार निगरानी रखी। तकनीकी अनुसंधान, मुखबिर तंत्र और सूचनाओं के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है तथा अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा के साथ कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल कमलेश कुमार की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here