नशे के खिलाफ ज्ञान का महाअभियान: राजस्थान में 20 स्थानों पर होगी एएनटीएफ क्विज़ प्रतियोगिता

0
62
ante

जयपुर। नशा मुक्त राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( एएनटीएफ) एक अनूठी पहल करने जा रही है। एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से बुधवार को प्रदेश के 20 प्रमुख स्थानों पर एक साथ विशेष एएनटीएफ क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इस अभिनव आयोजन का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को नशे के सामाजिक, आर्थिक, कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी रोचक एवं ज्ञानवर्धक तरीके से दी जाएगी।

राजस्थान पुलिस का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून के बल पर नहीं, बल्कि जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता से ही प्रभावी ढंग से जीती जा सकती है। इसी सोच के साथ आयोजित की जा रही यह क्विज़ प्रतियोगिता युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने परिवार, समाज तथा प्रदेश को सुरक्षित बनाने का संदेश देगी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेशभर में एक साथ आयोजित होने वाले इस अभियान से नशा मुक्त राजस्थान के संकल्प को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान पुलिस का स्पष्ट संदेश है— “नशे को कहें ना, भविष्य को कहें हां।” ज्ञान और जागरूकता के माध्यम से समाज को नशे के खतरे से बचाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here