जयपुर ट्रैफिक पुलिस को मिले एलईडी डिस्प्ले और हाई-विजिबिलिटी फ्लैश लाइट्स के साथ बैरिकैड

0
39
Jaipur traffic police get barricades with LED displays and high-visibility flashlights
Jaipur traffic police get barricades with LED displays and high-visibility flashlights

जयपुर। ट्रैफिक पुलिस जयपुर को आईआईएफएल फाउंडेशन की ओर से सौ से अधिक बैरिकैड दिए जा रहे हैं। जिनमें से दस बैरिकैड सौर ऊर्जा से संचालित हैं। अजमेरी गेट स्थित यादगार में यह बैरिकैड आईआईएफएल फाउंडेशन की डायरेक्टर, मधु जैन की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पुलिस पश्चिम समीर दुबे, यातायात पुलिस उत्तर हरिप्रसाद सोमानी, और यातायात पुलिस दक्षिण रानू शर्मा को सौंपे गए।

एलईडी डिस्प्ले, हाई-विजिबिलिटी फ्लैश लाइट्स और रिफ्लेक्टिव सेफ्टी फीचर्स से लैस, इन बैरिकैड के माध्यम से रात को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश जैसे हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं, गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का सम्मान करें, लगातार प्रसारित किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि तुषार भार्गव और उमंग भार्गव की कंपनी पैन इंडिया सलूशन इन बैरिकैड के निर्माता है।

फाउंडेशन की डायरेक्टर मधु जैन ने उस अवसर पर कहा कि उनका उद्देश्य केवल यातायात प्रबंधन नहीं,बल्कि नागरिकों में सुरक्षित और जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना है। ये केवल लोहे के ढांचे नहीं हैं, बल्कि सड़कों पर सुरक्षा के प्रहरी हैं। ये पुलिस प्रशासन को यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद करेंगे तथा विशेष रूप से रात के समय लोगों की सुरक्षा को और मजबूत बनाएंगे।

वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी हर मौसम, हर परिस्थिति और हर चुनौती में हमारी सुरक्षा के लिए खड़े रहते हैं। यह हमारी छोटी-सी कोशिश है कि उन्हें बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ ताकि वे अपने दायित्व को और अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें। उन्होंने सभी नागरिकों से भी आग्रह किया है कि सड़क सुरक्षा को केवल पुलिस की जिम्मेदारी न समझें। नियमों का पालन करना, गति पर नियंत्रण रखना, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here