अर्हम फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रहित

0
44

जयपुर। अर्हम फाउंडेशन की ओर से भगवान महावीर ब्लड बैंक के सहयोग से आदिनाथ कॉलोनी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। स्व. संजय बैराठी की जयंती पर आयोजित शिविर में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कुल 56 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि संस्था का यह छठा रक्तदान शिविर था। उन्होंने कहा कि संस्था रक्तदान के साथ जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने, वृक्षारोपण और पक्षियों के लिए परिंडा वितरण जैसे सामाजिक कार्य भी नियमित रूप से करती है।

इस अवसर पर समाजसेविका राखी गंगवाल ने फाउंडेशन को एक इलेक्ट्रॉनिक बेड और व्हीलचेयर भेंट की। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा प्रमाण-पत्र और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राजस्थान जैन युवा महासभा के अध्यक्ष प्रदीप जैन, राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन रेखा सांघी और सीमा जैन ने किया, जबकि अंत में अंजू बैराठी ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here