जयपुर। श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति, मानसरोवर की ओर से रविवार को सांगानेर बस स्टैंड पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को नीम, पीपल, तुलसी और आम सहित औषधीय एवं फलदार पौधे वितरित किए गए।
समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र टेलर ने बताया कि समिति गौ सेवा, मानव सेवा और भोजन सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने लोगों से अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और शुद्ध ऑक्सीजन का उपहार मिलेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया तथा पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान हनुमान सहाय, राशिद भाई, प्रमोद शर्मा, रमेशचंद मेवाड़ा, विष्णु शर्मा, सुनील कुमावत, रामूदान चारण, सुरेंद्र बैरवा, कन्हैयालाल लुगरिया, अशोक प्रजापत, संजय कुमार मीणा, किशोरलाल, अग्रसेन और आजाद सहित समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।



















