पेंसिल स्केच से दिया ईश्वर की कृतियों को सहेज कर रखने का संदेश

0
68

जयपुर। वरिष्ठ कलाकार प्रताप कुमार भाटिया की तीन दिवसीय पेंसिल स्केच प्रदर्शनी रविवार को सम्पन्न हुई। जवाहर कला केंद्र की सुकृति कला दीर्घा में प्रदर्शनी का अवलोकन करने तीन दिन में बड़ी संख्या में कलाप्रेमी पहुंचे। अंतिम दिन उपभोक्ता मंच तृतीय के अध्यक्ष देवेन्द्र मोहन माथुर व उद्योगपति विनोद गुप्ता सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया व 79 वर्षीय भाटिया की स्केचिंग की बारीकियों की प्रशंसा की।

प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का विजिट किया। इस दौरान 72 वर्ष की उम्र में शुरू हुआ भाटिया का कला का सफर चर्चा के केंद्र में रहा। भाटिया ने इस वर्ष प्रदर्शनी में करीब 100 पेंसिल स्केच प्रदर्शित किए जिनमें भगवान, विभिन्न व्यक्तित्व, प्रसिद्ध स्टेच्यू, मंदिन, किले, गहने, जानवर आदि सहित अन्य स्केच शामिल थे। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से ईश्वर की बनाई कृतियों (वन्यजीव, प्रकृति) को प्रेमपूर्वक सहेज कर रखने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here