मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

0
45
History-sheeter arrested for snatching chain from a woman out for a morning walk.
History-sheeter arrested for snatching chain from a woman out for a morning walk.

जयपुर। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात का अशोकनगर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली। आरोपी अशोकनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले भी चेन स्नेचिंग व चोरी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि मंगलवार (सात जुलाई) को विद्याधर नगर के गणेश पार्क निवासी नंदनी अग्रवाल ने अशोकनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह करीब 9.45 से 10.30 बजे के बीच वह सेंट्रल पार्क में टहल रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक पीछे से आया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर जांच शुरू की गई।

इधर घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार, कांस्टेबल लक्ष्मणराम, लक्ष्मीनारायण, झाबरमल और राघवेन्द्र को शामिल किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने सेंट्रल पार्क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा आरोपित योगेश सैनी (35) निवासी सहकार मार्ग अशोकनगर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरोपी की निशानदेही पर छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ अशोकनगर थाने में पहले भी चेन स्नेचिंग और चोरी के मामले दर्ज और अशोक नगर थाना हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि उससे शहर के अन्य इलाकों में हुई चेन स्नेचिंग की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here