भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर होगा ‘जयास्तुते’ कार्यक्रम

0
52
'Jayastute' program to be held on Bharat Vikas Parishad's foundation day.
'Jayastute' program to be held on Bharat Vikas Parishad's foundation day.

जयपुर। भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परिषद के उत्तर-पूर्व प्रांत, राजस्थान की ओर से शुक्रवार, 10 जुलाई को ‘जयास्तुते – मैं भी वीर सावरकर : अंश मात्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5:45 बजे सीबीएसई परिसर, आदर्श विद्या मंदिर, राजा पार्क में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू होगा।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर के त्याग, बलिदान, राष्ट्रभक्ति और प्रेरणादायी जीवन पर आधारित विशेष मंचीय प्रस्तुति दी जाएगी। इंदौर के सुप्रसिद्ध प्रस्तोता नीलमाधव वसंत भुसारी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी होंगे। अध्यक्षता भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम रंगा करेंगे, जबकि क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के निवेदक आर.एस. सक्सेना (अध्यक्ष, ट्रस्टी), डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल (प्रांतीय अध्यक्ष) एवं विजय पारीक (जिला समन्वयक) हैं। कार्यक्रम का प्रायोजन भारत विकास परिषद उत्तर-पूर्व प्रांत चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में परिषद की महेश नगर, मानसरोवर, प्रताप नगर, सांगा बाबा, तेजाजी नगर, भगत सिंह, चित्रकूट नगर, जयपुर हेरिटेज, महानगर, वैशाली, विवेकानंद, आदर्श नगर, अंबाबाड़ी, हवामहल, महाराणा प्रताप, मालवीय नगर और विजय नगर सहित विभिन्न शाखाओं की सहभागिता रहेगी। इसमें परिषद के पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

परिषद के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से वीर सावरकर के राष्ट्रसमर्पित जीवन, संघर्ष, विचारों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here