कोका-कोला फुटबॉल के दीवानों के लिए लेकर आया ‘द लॉस्‍ट वॉयस’ कैंपेन

0
58
Coca-Cola brings 'The Lost Voice' campaign for football fanatics.
Coca-Cola brings 'The Lost Voice' campaign for football fanatics.

नई दिल्ली। कोका-कोला का “द लॉस्ट वॉयस” एक देशव्यापी अभियान है, जिसे भारत के बेहद उत्साही फुटबॉल प्रशंसकों के सम्मान में तैयार किया गया है। फीफा® विश्व कप के दौरान शुरू किया गया यह अभियान एक बड़े सांस्कृतिक सच को दर्शाता है। भले ही भारत ने 1955 के बाद से इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है, लेकिन केरल से लेकर गोवा और असम से लेकर पश्चिम बंगाल तक के लाखों प्रशंसक वैश्विक टीमों का समर्थन करने के लिए उसी आत्मीयता और भावना के साथ एकजुट होते हैं, मानो उनका अपना देश मैदान पर खेल रहा हो।

इस अभियान के माध्यम से, कोका-कोला इन समर्पित प्रशंसकों को सम्‍मान देगा और पूरे फीफा® विश्व कप के दौरान ब्रांड के सोशल मीडिया फीड पर उनकी असली, चिल्लाने के कारण बैठी हुई आवाजों को प्रदर्शित करेगा। ब्रांड के वैश्विक “फील इट ऑल” प्लेटफॉर्म के तहत लॉन्च किया गया कोका-कोला का “द लॉस्ट वॉयस” अभियान, प्रशंसकों के सच्चे जुनून को ब्रांड की कहानियों के केंद्र में रखकर फुटबॉल की दीवानगी की भावना को जीवंत करता है।

कार्तिक सुब्रमण्यिन, सीनियर डायरेक्टर, मार्केटिंग, कोका-कोला टीएम इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया ने कहा, “फीफा® के साथ अपने पुराने रिश्ते के ज़रिए, कोका-कोला हमेशा से फुटबॉल से जुड़े जुनून, भाईचारे और भावनाओं को बढ़ावा देता आया है। भारत में लाखों फैंस पूरी दीवानगी के साथ दुनिया भर की टीमों को सपोर्ट करते हैं, जिससे यह साफ होता है कि फुटबॉल का जुनून किसी सीमा में नहीं बंधता। ‘द लॉस्ट वॉयस’ के जरिए हम उन्हीं सच्चे फैंस की तारीफ कर रहे हैं, जो अपनी पसंदीदा टीम की हौसलाअफजाई करते-करते सचमुच अपना गला बैठा लेते हैं। उनकी इसी असली आवाज़ को अपने कैंपेन की आवाज़ बनाकर, हम उन समुदायों, उनकी परंपराओं और उन भावनाओं को सम्मान दे रहे हैं जो हर वर्ल्ड कप को यादगार बनाती हैं।”

ओगिल्वी इंडिया द्वारा परिकल्पित, “द लॉस्ट वॉयस” अभियान फुटबॉल फैंस की सच्ची अभिव्यक्ति को एक रचनात्मक विचार में बदल देता है। यह कोका-कोला की कहानी के केंद्र में अभिनेताओं को नहीं, बल्कि वास्तविक प्रशंसकों को रखता है।

सुकेश नायक, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, ओगिल्वी इंडिया ने कहा, “वर्ल्ड कप के समय पूरे भारत से ब्राजील और अर्जेंटीना जैसी टीमों के फैंस निकलकर सामने आते हैं। उनका जुनून और लगाव इतना गहरा होता है कि उनके साथ बैठकर लाइव मैच देखना किसी एडवेंचर से कम नहीं होता। जो फैंस फुटबॉल की हर खुशी और गम को पूरी शिद्दत से महसूस करते हैं, उन्हीं का हौसला बढ़ाने के लिए हम यह कैंपेन लेकर आए हैं। हम उनकी इसी दीवानगी और चिल्लाने की वजह से बैठे हुए गले की आवाज़ को अपने कैंपेन की आवाज़ बना रहे हैं। वे फैंस और उनकी यही आवाज़ें हमारे ब्रांड की असली पहचान बनेंगी।”

कोका-कोला का “द लॉस्ट वॉयस” अभियान, प्रामाणिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ी कहानियों के माध्यम से फुटबॉल के प्रति दीवानगी का जश्न मनाने की कोका-कोला की विरासत को आगे बढ़ा रहा है। इस अभियान के जरिए, कोका-कोला एक प्रशंसक की वास्तविक अभिव्यक्ति को ब्रांड की आवाज में बदल रहा है, जो समुदायों, भावनाओं और एकजुटता का सम्मान करता है और भारत के सबसे उत्साही फुटबॉल प्रशंसकों को वह पहचान देता है जिसके वे हकदार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here