ग्यारह हजार नारियलों के साथ एक ही आसन पर किया 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ

0
43
Recited the Hanuman Chalisa 108 times while seated in a single posture, accompanied by eleven thousand coconuts.
Recited the Hanuman Chalisa 108 times while seated in a single posture, accompanied by eleven thousand coconuts.

जयपुर। हनुमान चालीसा प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में शनिवार को भांकरोटा स्थित हेरिटेज रिसॉर्ट्स में 11 हजार नारियलों के साथ एक ही आसन पर 108 बार श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ सहभागिता कर हनुमानजी की आराधना की।

कार्यक्रम में प्रतिदिन 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले भक्तों ने एक ही आसन पर बैठकर सामूहिक पाठ किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से सम्पूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ सामूहिक पाठ में भाग लिया।

आयोजन स्थल पर श्री भन्दे बालाजी महाराज का दरबार सजाया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन और पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। आकर्षक पुष्प सज्जा, धार्मिक प्रतीकों और आध्यात्मिक वातावरण ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। पूरे आयोजन स्थल को जय श्रीराम और श्री भन्दे बालाजी महाराज के ध्वजों एवं पताकाओं से सजाया गया।

सभी श्रद्धालुओं को भेंट की अर्थ सहित हनुमान चालीसा

आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं को अर्थ सहित हनुमान चालीसा की पुस्तकें भेंट की गईं। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा के पाठ के साथ उसके भाव और अर्थ को समझकर जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ महाआरती की। दीपों की ज्योति और मंगल ध्वनि के बीच महाआरती ने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद हजारों भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here