जयपुर। एसकेआईटी (स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), जयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग की ओर से आयोजित 15 दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम “पीसीबी डिजाइनिंग एंड फैब्रिकेशन” का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में उपयोग होने वाली प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) डिजाइन एवं निर्माण तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।
विभाग की ओर से समय-समय पर विद्यार्थियों के कौशल विकास और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्किट डिजाइन, सिमुलेशन, स्कीमैटिक निर्माण, पीसीबी लेआउट, कंपोनेंट प्लेसमेंट, ट्रैक रूटिंग तथा डिजाइन वेरिफिकेशन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वास्तविक परियोजनाओं के माध्यम से सर्किट डिजाइन एवं विश्लेषण का अनुभव भी कराया गया। इससे उनकी तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान क्षमता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। संस्थान का मानना है कि इस प्रकार के उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



















