रक्तांचल 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज : 16 जुलाई से अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर होगी स्ट्रीमिंग

0
47

जयपुर। अमेज़न एमएक्स प्लेयर ने अपनी लोकप्रिय क्राइम वेब सीरीज ‘रक्तांचल सीजन 3’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज का प्रीमियर 16 जुलाई से अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में किया जाएगा। सीरीज का निर्देशन ऋतम श्रीवास्तव ने किया है, कहानी सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखी है और इसका निर्माण जार मोशन पिक्चर्स ने किया है।

सीरीज़ में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर, करण पटेल, माही गिल, राजेश कुमार और विक्रम कोच्छर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में चार साल बाद विजय सिंह की वापसी और उसके पुराने प्रतिद्वंद्वी वसीम खान से बदले की जंग को दिखाया गया है। साथ ही राजनीति, सत्ता संघर्ष, विश्वासघात और नए किरदारों की एंट्री कहानी को और रोमांचक बनाती है।

क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि इस सीजन में विजय सिंह को पहले से कहीं बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जबकि निकितिन धीर के अनुसार वसीम खान इस बार अपनी सबसे बड़ी परीक्षा से गुजरता नजर आएगा।

‘रक्तांचल सीजन 3’ 16 जुलाई से अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर मोबाइल, स्मार्ट टीवी, प्राइम वीडियो, फायर टीवी, जियो टीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में उपलब्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here