एक्का क्लब हत्याकांड में 8 आरोपी गिरफ्तार

0
105
8 accused arrested in Ekka Club murder case

जयपुर। मानसरोवर स्थित न्यू आतिश मार्केट के एक्का क्लब में जन्मदिन पार्टी के बाद हुई हत्या के मामले में दक्षिण जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर आए दो आजीवन सजायाफ्ता कैदी भी शामिल हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान शुरू कर दिया है।

दक्षिण पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि घटना 13 जुलाई की रात करीब तीन बजे की है। क्लब बंद होने के बाद क्लब संचालक अशोक जांगिड़ के परिचित अनुज गुर्जर अपने साथियों के साथ छत के रास्ते क्लब में दाखिल हुआ और जन्मदिन पार्टी मनाई। पार्टी के दौरान शराब पीने के बीच आपसी विवाद हो गया। इसी दौरान रसोई में काम आने वाले चाकू से अन्नू गुर्जर पर हमला कर दिया गया। गंभीर घायल अन्नू को धनवंतरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त हेमेन्द्र शर्मा के निर्देशन में मानसरोवर थाना प्रभारी लखन सिंह खटाना के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास दबिश दी और अनुज गुर्जर (25), भरतपुर — पूर्व में दौसा में डॉक्टर दंपती शूटआउट का मुख्य आरोपी, वर्तमान हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।

राजेश गुर्जर उर्फ सुगड़ सिंह (26), करौली ,जो हत्या के मामले में आजीवन सजायाफ्ता, कुलदीप गुर्जर उर्फ कल्लू (30), भरतपुर दो हत्या मामलों में आजीवन सजायाफ्ता। गोविंद शर्मा (21), डीग, हनुमान सिंह (34), करौली, दिक्षांत (23), डीग,चंद्र सिंह (24), डीग ओरबबलू (23) अजमेर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से आरजे-05-सीडी-3975 नंबर का एक वाहन भी बरामद किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप उर्फ कल्लू गुर्जर और राजेश उर्फ सुगड़ सिंह भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर जयपुर आए थे। दोनों पहले से हत्या सहित गंभीर मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। ये अपने पुराने आपराधिक साथियों अनुज गुर्जर और अन्य के साथ क्लब में जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। विवाद बढ़ने पर अन्नू गुर्जर पर जानलेवा हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक अन्नू गुर्जर के परिजन विष्णु गुर्जर की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here