4.35 लाख नकद और जेवर चोरी करने वाला शातिर दबोचा

0
63
Cunning thief who stole ₹4.35 lakh in cash and jewelry nabbed.
Cunning thief who stole ₹4.35 lakh in cash and jewelry nabbed.

जयपुर। खोरा बीसल थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी दिन में सूने मकानों की रेकी करता था और रात के समय ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि 17 जून को सरना डूंगर निवासी दिलीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार के अहमदाबाद जाने के दौरान चोर उनके मकान और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाश अलमारी से करीब 4.35 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर, दो अंगूठियां और दो घड़ियां चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर हिस्ट्रीशीटर गणेश सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए।

पूछताछ में आरोपी ने थाना क्षेत्र में चोरी की दो अन्य वारदातें करना भी स्वीकार किया है। पुलिस उससे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गणेश सैनी खोरा बीसल थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी तथा आर्म्स एक्ट सहित करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here