75 हजार की रिश्वत लेते पटवारी एसीबी के हत्थे चढ़ा

0
49
Patwari caught red-handed by the ACB while accepting a bribe of ₹75,000.
Patwari caught red-handed by the ACB while accepting a bribe of ₹75,000.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट जोधपुर ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए जोधपुर जिले के पोपावास पटवार मंडल के पटवारी एवं बम्बोर पटवार मंडल के अतिरिक्त प्रभारधारी अंकुश बाघेला को 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर कृषि भूमि के म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि स्पेशल यूनिट जोधपुर को शिकायत मिली थी कि ग्राम जोलियाली स्थित कृषि भूमि में सब-डिवीजन प्लान के तहत खेतेश्वर मार्केट योजना की 20 दुकानों का कुल 500 वर्गगज क्षेत्रफल का म्यूटेशन भरने के बदले पटवारी अंकुश बाघेला प्रति दुकान पांच हजार रुपए के हिसाब से कुल एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रिश्वत नहीं देने पर आरोपी म्यूटेशन की कार्रवाई लंबित रखे हुए था। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी ने उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। निरीक्षक मनीष चौधरी एवं टीम ने आरोपी को 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here