104.8 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

0
68
Two notorious criminals arrested along with gamblers.
Two notorious criminals arrested along with gamblers.

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) एवं सिंधी कैंप थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के आरोप में मध्यप्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 104.8 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी (क्राइम) संजीव नैन ने बताया कि जयपुर शहर में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीएसटी को मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद सीएसटी और सिंधी कैंप थाना पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित कानजी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के पास संदिग्ध युवक की तलाशी ली। जिसमें उसके पास से 104.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी कन्हैयालाल (19) निवासी बारोल जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here