गिरनार तीर्थ के लिए जयपुर से 108 श्रद्धालुओं का दल रवाना: तिलक और माला पहनाकर दी भावभीनी विदाई

0
122

जयपुर। विश्व जैन संगठन, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय ‘श्री नेमी गिरनार धर्म यात्रा’ के लिए 108 श्रद्धालुओं का दल प्रताप नगर (सेक्टर-8) से जयकारों के बीच रवाना हुआ। तीर्थराज गिरनार जी की वंदना के लिए जा रहे इस दल को समाज के प्रबुद्धजनों और विभिन्न जैन संगठनों के पदाधिकारियों ने मंगल शुभकामनाएं देकर विदा किया। यात्रा के प्रस्थान पर पूरा परिसर ‘मल्लिनाथ भगवान की जय’ और ‘नेमीनाथ भगवान की जय’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

यात्रा के संयोजक अशोक जैन (गुढ़ाचन्द्र जी) ने बताया कि रवानगी के इस पावन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने यात्रा पर जा रहे सभी 108 श्रद्धालुओं का तिलक लगाया, उन्हें माला पहनाई और एक-एक श्रीफल भेंट कर धर्म यात्रा की सफलता के लिए बधाई दी। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल जैन और महामंत्री आशीष पाटनी ने बताया कि दल को रवाना करने के मौके पर जयपुर जैन समाज की सुभाष चन्द जैन, प्रदीप जैन लाला व विनोद जैन कोटखावदा, मनीष बैद, धर्मचंद जैन पराना, डॉ. अरविंद जैन,अनिता जैन ईटूंदा व मंत्री शेफाली जैन, दिनेश बड़जात्या समेंत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

इस विदाई समारोह के दौरान राजस्थान जैन सभा जयपुर के कार्यकारिणी सदस्य जिनेंद्र जैन जीतू, राखी जैन, विश्व जैन संगठन के दीपेश बिन्दायक्या, डॉ. हिमांशु जैन, चौबीस महाराज पूजा संघ के विकास जैन और दिनेश जैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और यात्रियों की सुखद यात्रा की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here