अशफाक उल्लाह खान टीम ने जीती एमईएएम सीजन-3 की क्विज प्रतियोगिता

0
145
Ashfaq Ullah Khan team wins MEAM Season-3 quiz competition.
Ashfaq Ullah Khan team wins MEAM Season-3 quiz competition.

जयपुर। एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सीजन-3 की इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जालूपुरा स्थित मेरी कैरियर पब्लिक स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में मोहम्मद अली जौहर, सुरैया बी, अशफाक उल्लाह खान, फातिमा शेख और अल्लामा इकबाल नाम से पांच टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले और दो टाई-ब्रेक राउंड के बाद अशफाक उल्लाह खान टीम विजेता रही, जबकि सुरैया बी ने दूसरा और अल्लामा इकबाल टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

एमईएएम की महासचिव सारा इस्माईल ने कहा कि शिक्षा के साथ शिक्षित होना भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक आत्मविश्वास, सीखने की ललक और आगे बढ़ने का जज्बा महत्वपूर्ण है। स्कूल के निदेशक मो. यूनुस खान ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में सामान्य ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। विजेता टीमों को उपहार और प्रशस्ति पत्र तथा अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here