निःशुल्क ज्योतिष एवं चिकित्सा शिविर में डा. अशोक दुबे को किया गया सम्मानित

0
80
Dr. Ashok Dubey honored at free astrology and medical camp.
Dr. Ashok Dubey honored at free astrology and medical camp.

जयपुर। भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट एवं श्री साईनाथ सेवा धाम समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री साई बाबा मंदिर,सर्वांनंद पार्क, सिंधी कॉलोनी, राजा पार्क, जयपुर में एकदिवसीय निःशुल्क ज्योतिष परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में श्री त्रिकाल ज्योतिषम् के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं. ओपी शास्त्री के नेतृत्व में जयपुर के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं विद्वान जन्म कुंडली, फलादेश, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा तथा अंक ज्योतिष के माध्यम से निःशुल्क परामर्श दिया। श्रद्धालुओं एवं आमजन को जन्मकुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति तथा उनके सरल एवं सटीक समाधान भी बताया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक परनामी, साईनाथ सेवा धाम समिति के सदस्य एवं निवर्तमान पार्षद घनश्याम चंदलानी, श्री त्रिकाल ज्योतिषम् के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं. ओपी शास्त्री द्वारा डॉ. अशोक दुबे को उनके समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। शिविर में आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क सेवा शिविर का लाभ उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here