जयसिंहपुरा खोर के नवनियुक्त थानाधिकारी रघुवीर का स्वागत-अभिनंदन

0
62
Welcome to Raghuvir, the newly appointed Station House Officer (SHO) of Jaysinghpura Khor.
Welcome to Raghuvir, the newly appointed Station House Officer (SHO) of Jaysinghpura Khor.

जयपुर। झूलेलाल सेवा समिति एवं सिंधी समाज, जयसिंहपुरा खोर के तत्वावधान में पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर में नवनियुक्त थाना अधिकारी रघुवीर का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

समाजसेवी दीपक धामेंजानी ने बताया कि समारोह में समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल पारवाणी, संरक्षक देवीदास चेलानी, सलाहकार दौलत त्रिलोकानी, महासचिव विजय हरलानी, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद फुलवानी, उपाध्यक्ष करण अलवानी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष निशा शर्मा, कलावती देवी, बरखा गेहानी, देवकी सुगंधानी, लता चुघानी, दीपा सुमनानी, लता थदानी, दीपा जयसिंगानिया, नंदनी धनकानी, मंदिर महंत धर्मेंद्र महाराज, लालपुरी गोस्वामी, सुनील गेहानी, राजू फलूदा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने थाना अधिकारी रघुवीर का साफा पहनाकर एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा उनके सफल एवं जन सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी दीपक धामेंजानी ने सभी अतिथियों एवं समाज जनों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here