तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर: मां-बेटी गंभीर घायल

0
39

जयपुर। मानसरोवर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा 17 अक्टूबर की रात 11:52 बजे एप्पल केमिस्ट एंड जनरल स्टोर के सामने हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मुरारी लाल के अनुसार ज्योति विहार मान्यावास निवासी भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन शांता अपनी बेटी मीनाक्षी मूलचंदानी के साथ एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर घर से अग्रवाल फार्म स्थित घर जा रही थीं। इसी दौरान एप्पल केमिस्ट एंड जनरल स्टोर के सामने एक सफेद रंग की कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी पीछे ली। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराने के बाद गलत दिशा में चली गई और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और मां-बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें एसएमएस अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार जारी है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार चालक की पहचान करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here