श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया प्याऊ पीपलेश्वर महादेव हनुमान मंदिर का पाटोत्सव

0
41
Patotsav of Pyau Peepleshwar Mahadev Hanuman Temple Celebrated with Reverence and Devotion
Patotsav of Pyau Peepleshwar Mahadev Hanuman Temple Celebrated with Reverence and Devotion

जयपुर। पुरोहित जी के कटले स्थित प्याऊ पीपलेश्वर महादेव हनुमान मंदिर ट्रस्ट का 39वां पाटोत्सव सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम श्री श्री 1008 खोजीद्वाराचार्य श्री रामरिछपाल दास महाराज (त्रिवेणी धाम) के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।

पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा धर्मलाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर की सुख-समृद्धि, प्रदेश और समाज के कल्याण की कामना करते हुए अनुष्ठानों में भाग लिया।

समाजसेवी विष्णु टाक ने बताया कि पाटोत्सव के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को दोना प्रसादी का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here