दुपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
52

जयपुर। राजधानी में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीएसटी और महेश नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महेश नगर और विधायकपुरी थाना क्षेत्रों में दर्ज दो वाहन चोरी के मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन ने बताया कि सीएसटी टीम ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने शातिर वाहन चोर दीपक रावत उर्फ दीपू (26) निवासी मूलतः पोरसा, जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) एवं हाल निवासी सोडाला, जयपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here