जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन आज देश के उन प्रमुख सामाजिक संगठनों में अपनी पहचान बना चुका है, जो बिना किसी भेदभाव के पीड़ित, शोषित, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने और उनकी हरसंभव सहायता करने के लिए निरंतर कार्यरत है। संगठन का मूल उद्देश्य मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व तथा वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता बृजेश पाठक के सहयोग से संगठन ने उल्लेखनीय विस्तार प्राप्त किया है। आज संगठन का मजबूत नेटवर्क देश के 24 राज्यों तक पहुँच चुका है और लाखों सदस्य समाज सेवा, मानव अधिकार संरक्षण तथा पीड़ितों की सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
संगठन का प्रत्येक सदस्य मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीड़ितों की समस्याओं के समाधान, प्रशासन से समन्वय स्थापित करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाने का कार्य करता है। यही कारण है कि संगठन ने कम समय में देशभर में अपनी एक सशक्त और विश्वसनीय पहचान स्थापित की है।
प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में उन समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पूरे वर्ष सेवा, न्याय और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। यह सम्मान कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करता है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी संगठन लगातार प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग) चमन कंवर ने जमीनी स्तर पर महिलाओं से जुड़े अनेक मामलों में सक्रिय हस्तक्षेप करते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य किया है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उत्पीड़न से संबंधित परिवादों के प्रभावी निष्पादन तथा नारी सशक्तिकरण के लिए उनके प्रयासों ने संगठन को नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में महिला विंग देशभर में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है।
संगठन का मुख्य कार्यालय सिरसी रोड, जयपुर स्थित है, जहाँ प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं प्रशासन से समन्वय स्थापित किया जाता है। संगठन की कार्यशैली पारदर्शिता, सेवा, संवेदनशीलता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है।
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन भविष्य में भी मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरूकता, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का संकल्प है कि समाज के प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति तक न्याय और सम्मान के साथ सहायता पहुँचाई जाए तथा सेवा और मानवता का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे।



















