बुजुर्ग की हुई सफल री-रिवीजन नी ट्रांसप्लांट: छह महीने बाद हुआ पैरों पर खड़ा

0
61

जयपुर। मालवीय नगर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में 70 वर्षीय बुजुर्ग के घुटने का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर चिकित्सकों ने मरीज को दर्द रहित जीवन देने में सफलता हासिल की है। मरीज का इलाज सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संदीप गर्ग के निर्देशन में किया गया। इससे पहले मरीज के दो बार घुटना प्रत्यारोपण असफल हो चुके थे और वे पिछले 6 महीने से बिस्तर पर थे।

परिजनो ने बताया कि कई जगह इलाज कराया, लेकिन कहीं से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि उम्र अधिक होने के कारण जोखिम था, लेकिन हॉस्पिटल में अत्याधुनिक नवीन तकनीक से लबरेज उपकरण एवं एक्सपर्ट चिकित्सको की टीम ने सर्जरी को सफलतापूर्वक किया।

डॉक्टरों की टीम ने मरीज का री-रिवीजन टोटल नी रिप्लेसमेंट किया। साथ ही घुटने की फटी मांसपेशियों की मरम्मत के लिए वी-वाई प्लास्टी तकनीक से मसल रिपेयर भी किया गया।
ऑपरेशन सफल रहा और अब मरीज बिना सहारे चल-फिर पा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इसे जटिल मामलों में नई उम्मीद बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here