पोते ने चाकू से हमला कर की दादी की हत्या

0
32

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार को 25 वर्षीय पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पोते पुलकित को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पुलकित ने अपनी दादी विमला देवी पर चाकू से हमला किया। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ और पुलिस के पहुंचने तक वहीं मौजूद था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह शेखावत ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटनास्थल से वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ और हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

प्रारंभिक जानकारी में आरोपी के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात भी सामने आई है। हालांकि उसकी मानसिक स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ घटनास्थल और आसपास के लोगों से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here