एकादशी पर श्री अमरापुर स्थान में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

0
36

जयपुर। आस्था और भक्ति के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान, जयपुर में सावन मास की एकादशी के अवसर पर रविवार को विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 से 7 बजे तक होगा। पूज्य संत श्री अमरनाथ जी महाराज (भनंदे के बालाजी), श्री अमरापुर दरबार के पूज्य संत श्री मोहन प्रकाश जी महाराज एवं स्वामी मनोहर लाल जी महाराज के पावन सान्निध्य में होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

हनुमान चालीसा प्रबंधक समिति के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ दिव्य आरती की जाएगी। इस अवसर पर श्री अमरापुर स्थान स्थित मंदिर एवं समाधि स्थल का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि दिव्य आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा की निःशुल्क प्रतियां वितरित की जाएंगी। कार्यक्रम में संत-महात्माओं की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। संतों और भक्तों की ओर से संगीतमय हरिनाम संकीर्तन भी किया जाएगा।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दोना प्रसादी, फल एवं खीर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भक्ति कार्यक्रम का लाभ लेने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here