शिव और सिद्ध योग में 15 अगस्त को हरियाली तीज

0
53

जयपुर। अखंड सौभाग्य का पर्व हरियाली तीज इस बार 15 अगस्त, शनिवार को शिव और सिद्ध योग के शुभ संयोग में मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार यह पर्व श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती का विधि-विधान से पूजन करेंगी।

पंडित राजेश कुमार शर्मा (तेजाजी धाम) के अनुसार मान्यता है कि श्रावण शुक्ल तृतीया के दिन भगवान शिव ने माता पार्वती की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। इसलिए हरियाली तीज को शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। व्रत-पूजन से सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है।

हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा करती हैं। माता पार्वती को सिंदूर, मेहंदी, चूड़ियां, बिंदी, महावर, काजल, चुनरी और आभूषण अर्पित किए जाते हैं।

भगवान शिव को वस्त्र, बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र, केले का पत्ता, पंचामृत, मौसमी फल और घेवर सहित पारंपरिक मिठाइयां अर्पित करने की परंपरा है।। इसके साथ ही प्रात:काल: सुबह 7:35 से 9:12 बजे तक और दोपहर 12:30 से शाम 5:20 बजे तक पूजा के शुभ मुहूर्त रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here