एसडीआरएफ गाडोता में एडीजी रूपिंदर सिंघ ने 29 अधिकारियों व जवानों को दिए पदक

0
31
ADG Rupinder Singh presented medals to 29 officers and personnel at SDRF Gadota.
ADG Rupinder Singh presented medals to 29 officers and personnel at SDRF Gadota.

जयपुर। राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) राजस्थान के गाडोता स्थित बटालियन मुख्यालय में एक गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रूपिन्दर सिंघ द्वारा बल के अधिकारियों और कार्मिकों को उनकी समर्पित, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए विभिन्न सेवा अलंकरणों व सम्मान चिह्नों से सम्मानित किया गया।

इस समारोह के दौरान आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले जवानों को पदक व डिस्क प्रदान की गई। जिसमे मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से 1, डीजीपी डिस्क-2025 से 9, डीजीपी डिस्क-2026 से 15, सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से 3 और अति उत्तम सेवा चिन्ह से 1 अधिकारी एवं जवान सहित कुल 29 कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में एडीजी रूपिन्दर सिंह ने सम्मानित जवानों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान कार्मिकों की मेहनत का प्रतिफल हैं और अन्य जवानों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में जवानों द्वारा दिखाए गए साहस, तत्परता और मानवीय संवेदनाओं की सराहना की।

इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में एसडीआरएफ के पूर्व कमांडेंट एवं वर्तमान में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पुलिस मुख्यालय राजेन्द्र सिंह सिसोदिया को भावपूर्ण विदाई दी गई। बटालियन परिवार द्वारा एसडीआरएफ के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और आपदा प्रबंधन में उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here